भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तंभ ने बड़ी धूमधाम से दीपावली कार्यक्रम आयोजित किया, जानिए-कहां l

हरिद्वार। प्रेस क्लब बहादराबाद (रजि.) के तत्वावधान में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन दा ग्रैंड लज्जा स्थित बहादराबाद में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया कार्यक्रम में प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के दौरान सभी पत्रकार साथियों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाई तथा आपसी भाईचारे, प्रेम, सौहार्द और संगठन की एकजुटता का संदेश दिया। कार्यक्रम में अध्यक्ष भारत भूषण चंदेला जी ने पत्रकारिता की गरिमा, सामाजिक जिम्मेदारियों और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर प्रेस क्लब के संरक्षक-सनत शर्मा, संरक्षक-डॉ. अर्जुन नागयान,अध्यक्ष-बी.बी. चंदेला,सचिव-हितेश चौहान,कोषाध्यक्ष-हन्नी उर्फ हितेश कथूरिया,प्रमेन्द्र नारायण,संजय लाम्बा,विवेक शर्मा,अंशिका नागयान,सुखदेव सिंह निर्भय,मित्रपाल, पुरुषोत्तम सिंह खरोला, आशीष कुमार शर्मा, नवनीत शर्मा,आदि पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *