दीपों की रोशनी, अपनों का साथ और आपसी सौहार्द का खूबसूरत संगम… दीपावली

हरिद्वार। कुछ इसी खुशनुमा माहौल के बीच मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया की हरिद्वार इकाई उत्तराखंड की ओर से दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। पुराने रानीपुर मोड़ स्थित होटल स्कॉगा में आयोजित समारोह में पत्रकारों, सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों और गणमान्य नागरिकों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे और संगठन की एकजुटता का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रूपेंद्र प्रकाश महाराज, ठाकुर पवन चौहान एवं एडवोकेट रेनू उपाध्याय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अतिथियों को शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने कहा कि दीपावली केवल रोशनी और खुशियों का पर्व नहीं, बल्कि अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने, आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश भी देता है।

समारोह में नन्हे-मुन्ने बच्चों की देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया हरिद्वार इकाई उत्तराखंड के अध्यक्ष योगेश कुमार शर्मा ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों की एकजुटता को मजबूत करना, उनके हितों की रक्षा करना और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को गति देना है। ये रहे मौजूद: अध्यक्ष योगेश कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गगन शर्मा, जिला महामंत्री हितेश चौहान, कानूनी सलाहकार रेनू उपाध्याय, डॉ. अर्जुन नागयान, विवेक शर्मा, विनीत शर्मा, सनत शर्मा, राकेश वर्मा, अश्वनी वर्मा एवं नवीन जुनेजा सहित पत्रकार और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *