एसपी सिटी ने दशहरा मेले व रावण दहन स्थल का किया निरीक्षण, अधीनस्थों को दिए दिशा-निर्देश

दशहरा मेला और रावण दहन स्थलों पर सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

मेले में पहुंचने वाले लोगों से वाहनों को निर्धारित स्थलों पर ही पार्क करने की अपील

हरिद्वार। हरिद्वार शहरी क्षे़त्र में आयोजित होने वाले दशहरा मेला और रावण दहन स्थल का एसपी सिटी दीपक सिंह ने अपने अधीनस्थों के साथ निरीक्षण किया। एसपी सिटी दीपक सिंह ने कोतवाली नगर, रानीपुर और ज्वालापुर क्षेत्र में आयोजित होने वाले पांच दशहरा मेला और रावण दहन स्थल का जायजा लेते हुए मेला आयोजकों से दशहरा मेले में पहुंचने वाली भीड के आंकलन की जानकारी जुटाई। वहीं दशहरा मेला स्थल के आसपास मेले में पहुंचने वाले लोगों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के कडे इंतजाम करने के अधीनस्थों को दिशा-निर्देश दिए।

बता दें कि कोतवाली नगर क्षेत्र की दो रामलीला रंगमंचों, जिनमें भीमगोडा श्रीरामलीला और श्रीराम लीला कमेटी द्वारा दशहरा मेला व रावण दहन का आयोजन पंतद्वीप मैदान और रोडीबेलवाला मैदान में आयोजित किया जाता है। इसके साथ ही भेल की श्रीराम लीला रंगमंच का दशहरा मेला भेल सेक्टर-1 में खेल मैदान में दशहरा मेला आयोजित होता है। वहीं कोतवाली ज्वालापुर में भी दो रामलीलाओं का दशहरा मेले और रावण दहन का आयोजन होता है। जिनमें चौक बाजार ज्वालापुर रामलीला कमेटी का पुल जटवाडा के मैदान और लकडहारान ज्वालापुर रामलीला का पांडेवाला घुघाल मैदान में दशहरा मेला और रावण दहन का आयोजन किया जाएगा।

एसएसपी नवनीत सिंह की ओर से दशहरा मेला और रावण दहन स्थलों में उमडने वाली भीड को व्यवस्थित करने और यातायात व्यवस्था को दुरूस्थ करने के निर्देश दिए है। भेल में आयोजित होने वाले दशहरा मेला और रावण दहन स्थल के आसपास यातायात प्लान भी लागू किया गया हैं, जिससे कि क्षेत्र में यातायात की व्यवस्था ना लडखडाये और जाम की स्थिति से निपटा जाए। कप्तान ने दशहरा मेले में पहुंचने वाले लोगों से अपील की हैं कि वह अपने वाहनों को निर्धारित किये गये पार्किग स्थल पर ही पार्क करें, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। पुलिस प्रशासन की ओर से लोगों की सुविधा के लिए बनाये गये यातायात प्लान में सहयोग करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *