अवैध शराब के कारोबार पर हरिद्वार पुलिस का प्रहार, 02 तस्कर दबोचे

अलग-अलग स्थानों से 42 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में जनपद में अवैध मादक पदार्थों एवं शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस ने दिनांक 18/19 अक्टूबर 2026 की रात्रि को अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध देशी शराब के साथ 02 तस्करों को हिरासत में लिया।

हिरासत में लिये गये तस्कर प्रदीप उर्फ दीपा निवासी कुंज गली, खड़खड़ी, थाना कोतवाली नगर, हरिद्वार से 22 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब, मार्का माल्टा बरामद हुए आरोपी के विरुध्द मु0अ0सं0: 604/2026 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया तस्कर सूरज वर्मा निवासी मिश्रा गली, ब्रह्मपुरी, कोतवाली नगर, हरिद्वार से 20 टेट्रा पेक अवैध देशी शराब, मार्का माल्टा बरामद किये आरोपी के विरुध्द मुकदमा अपराध संख्या 605/2026 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस टीम

  1. कुन्दन सिंह राणा — प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर
  2. व0उ0नि0 नन्दकिशोर ग्वाड़ी
  3. कांस्टेबल बिरेन्द्र बनौला
  4. कांस्टेबल रितेश कुमार
  5. कांस्टेबल सीपी पवनीश कवि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *