श्री अखंड परशुराम अखाड़ा ने की पुष्प वर्षा
हरिद्वार। सनातन धर्म को मजबूत करने के संकल्प के साथ शंकर नीम करोली बाबा के द्वारा उदासीन बड़ा अखाड़ा कनखल से हर की पौड़ी तक निकाली जा रही विशाल दंडवत यात्रा का आज शंकराचार्य चौक पर भव्य स्वागत किया गया। श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के संतों और पदाधिकारियों द्वारा बाबा जी पर पुष्प वर्षा कर माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान पूरा शंकराचार्य चौक “हर हर महादेव” और “जय श्री परशुराम” के जयघोष से गूंज उठा।

बाबा नीम करोली जी ने बताया कि यह दंडवत यात्रा हरिद्वार में सनातन को मजबूत करने और आगामी कुंभ 2027 को दिव्य-भव्य बनाने के उद्देश्य से की जा रही है। इस यात्रा में हजारों की संख्या में बाबा नीम करोली के भक्त प्रतिभाग कर रहे हैं। पंडित अधीर कौशिक जी
इस पावन अवसर पर प्रसिद्ध कथावाचक पवन कृष्ण शास्त्री जी स्वामी कार्तिक गिरी जी महाराज, शास्त्री जी, ऋषि शर्मा, कुलदीप शर्मा, मनोज, रोहित सहित काफी संख्या में संतगण और भक्त मौजूद रहे। शंकराचार्य चौक पर पुष्प वर्षा से गदगद हुए शंकर नीम करोली बाबा! श्री अखंड परशुराम अखाड़ा ने किया भव्य स्वागत। सनातन को मजबूत करने के लिए बड़ा उदासीन अखाड़ा से हर की पौड़ी तक दंडवत यात्रा जारी।


